संदेश

आत्मकथा भाग-2 परिशिष्ट ‘ख’ - मेरी जापान यात्रा (अंश 4)

21 अक्तूबर 1990 जब मेरी नींद खुली तो उस समय तक सब सो रहे थे। मैंने जरा खिड़की का पर्दा सरकाया, तो तेज धूप अन्दर आयी। एक-दो लोग चौंक गये तथा आपत्ति की, इसलिए मैंने तुरन्त पर्दा वापस सरका दिया। इतनी देर में ही मैं देख चुका था कि सवेरा हो गया है और वहाँ के हिसाब से 7 बजे होंगे। मुझे ऐसा लगा कि हमारा जहाज बर्फ के पहाड़ों केे ऊपर से उड़ रहा है। फिर मैंने सोचा कि यहाँ बर्फ कहाँ से आयी? मैंने अनुमान लगाया कि ये बादल होंगे। बाद में मेरा अनुमान सही निकला, क्योंकि बोइंग 747 विमान हमेशा बादलों से ऊपर उड़ता है। खिड़की में से धूप इसलिए आयी थी कि हमारा जहाज ठीक उत्तर की ओर उड़ रहा था और मेरी खिड़की पूर्व की ओर थी। हम ओसाका हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे। रास्ते में हमें एक फाॅर्म भरने को दिया गया, जो हमारे स्वास्थ्य के बारे में था। करीब 11.15 बजे (जापानी समय पर) हम ओसाका में उतरे। मुझे वहाँ उतरना नहीं था, अतः निश्चिंत बैठा था। तभी एक सज्जन मेरा नाम पूछते हुए पधारे। वे सीधे मेरी सीट पर आये और इशारे से पूछा कि क्या मैं ही सुनने में असमर्थ हूँ? मैं समझ गया कि ये श्री हिरानो के निर्देश पर पधारे हैं। मैंने...

आत्मकथा भाग-2 परिशिष्ट ‘ख’ - मेरी जापान यात्रा (अंश 3)

18 तारीख को आगरा से मैंने श्री हिरानो को फिर टेलेक्स किया और आगरा तथा दिल्ली का एक-एक फोन नम्बर दिया, जहाँ वे मुझसे सम्पर्क कर सकते थे। उसी दिन उनका फोन आ गया कि तुम्हारा टिकट पक्का हो गया है और दिल्ली जाकर ले लो। तब मम्मी ने कहा- ”एक बार और दिल्ली चला जा। टिकट मिल जाये तो ठीक है, नहीं तो भाड़ में गया जापान।“ मैं भी इससे सहमत था। अगले दिन (19 अक्टूबर को) मैं टैक्सी से दिल्ली गया, क्योंकि कुतुब एक्सप्रेस 2-3 घंटे लेट थी। 11 बजे पहुंचा तो सीधा जापानी दूतावास गया और वीसा ले आया। वहाँ से बस से एयर इंडिया आफिस गया। मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ और क्रोध भी आया, जब कु. मसीह ने बताया कि पी.टी.ए. अभी तक नहीं आया है। उन्होंने अनुमान लगाया कि वह वाराणसी में हो सकता है, कानपुर में नहीं, तो मैंने कहा कि वाराणसी बात करिये। उन्होंने काल बुक करने और मुझसे इन्तजार करने को कहा। मैं ज्यादा इन्तजार करने को तैयार नहीं था, फिर भी सबसे पहले मैंने श्री हिरानो को टेलेक्स किया कि एयर इंडिया अभी भी यही कह रहा है कि पी.टी.ए. नहीं आया। मैंने यह भी लिख दिया कि अगर आज टिकट नहीं मिली, तो मैं वापस चला जाऊँगा। मैं उनके जब...

आत्मकथा भाग-2 परिशिष्ट ‘ख’- मेरी जापान यात्रा (अंश 2)

अब मैं परिणाम का इन्तजार करने लगा। विज्ञापन में उल्लेख था कि सितम्बर के अन्तिम सप्ताह में उन लोगों को परिणाम सूचित किया जायेगा, जिन्हें जापान यात्रा के लिए बुलाया जायेगा। मुझे अपने बुलाये जाने की क्षीण-सी आशा थी, परन्तु परिणाम की कोई जल्दी नहीं थी। मैं इस बारे में लगभग भूल ही गया था कि एक दिन जब मैं घर से दोपहर का खाना खाकर लौटा, तो मेरे सहयोगी अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तुम्हारे लिए जापान से फोन आया था। मुझे कुछ उम्मीद तो थी, परन्तु उस समय यही लगा कि अनिल मजाक कर रहा है। अतः मैं उसे टाल गया। इसे मुश्किल से 5 मिनट ही बीते होंगे कि हमारे प्रशासन विभाग के प्रबंधक राठौर साहब ने मुझे बुलवाया। पता चला कि जापान से फिर फोन आया है। वे पूछ रहे थे कि क्या मुझे जापान से कोई पत्र मिला है। मैंने कहा ‘नहीं मिला’, तो वे कह रहे थे कि इन्तजार करो। आगरा के पते पर भी पत्र भेजा गया है 12 सितम्बर को। मुझे बहुत खुशी हुई तथा कुछ निश्चिंत भी हुआ। तुरन्त दौड़कर घर गया और सबको यह समाचार सुनाया। पहले तो उनको भी विश्वास नहीं हुआ, परन्तु अविश्वास का भी कोई कारण नहीं था। अब हमें पत्र का इन्तजार क...

आत्मकथा भाग-2 परिशिष्ट ‘ख’ - मेरी जापान यात्रा (अंश 1)

कम्प्यूटर मेरा प्रिय विषय है। यह वास्तव में गणित की ही एक विकसित शाखा है। गणित में मेरी प्राकृतिक रुचि होने के कारण कम्प्यूटरों में भी मेरी रुचि बनी। मैं इसके लिए एम.स्टेट. के अपने शिक्षक श्री ब्रजेन्द्र कुमार लहरी का हृदय से आभारी हूँ जिन्होंने इनसे मेरा परिचय कराया। उस समय मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह विषय मुझे कभी विदेश यात्रा का सौभाग्य दिलायेगा। मेरी जापान यात्रा अथवा पहली विदेश यात्रा की कहानी का सही प्रारम्भ सन् 1987 से मानना चाहिए, जब जापान के एक प्रतिष्ठित संस्थान ‘कम्प्यूटरीकरण हेतु अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग केन्द्र’ (सी.आई.सी.सी.) ने एक निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की थी। उसका विषय था- ‘किन तरीकों से आपके देश में कम्प्यूटरीकरण आगे बढ़ाया जा सकता है।’ उस समय मैं लखनऊ में हिन्दुस्तान ऐरोनाॅटिक्स लि. में कम्प्यूटर अनुभाग में अधिकारी था। मेरे पास ज्यादा सोचने-विचारने का समय नहीं था, अतः मैंने यही ठीक समझा कि आवश्यक योग्यता के पेशेवरकर्मी जैसे प्रोग्रामर, सिस्टम एनालिस्ट आदि पर्याप्त संख्या में होने पर कम्प्यूटरीकरण का विस्तार किया जा सकता है। अतः इस विषय पर मैंने लेख भेजना त...

आत्मकथा भाग-2 अंश-38

उन्हीं दिनों मुझे एक अन्तर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में विजयी होने पर पुरस्कार लेने हेतु जापान यात्रा का आमंत्रण मिला। मेरी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं था। मैंने सोचा कि मेरी होने वाली सन्तान मेरे लिए सौभाग्य और सफलताएँ लेकर आ रही है। इसके लिए मैंने ईश्वर को धन्यवाद दिया और उसमें मेरा विश्वास पुष्ट हो गया। प्रसव की संभावित तारीख से दो दिन पहले ही हमने श्रीमती जी को डाॅ. जमीला दाऊद के नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया था। मम्मी और सुनीता उनके साथ थीं। मैं उन दिनों कार्यालय भी जा रहा था और जापान यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्था (फोन, टेलेक्स आदि) भी कर रहा था। इसलिए नर्सिंग होम में अधिक समय नहीं दे पा रहा था। जिस दिन उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई उस दिन प्रातः मैं अस्पताल में ही था। श्रीमतीजी को कष्ट सहन नहीं हो रहा था। डाक्टर साहिबा ने उनका कष्ट देखकर कह दिया था कि यदि दोपहर 12 बजे तक प्रसव नहीं हुआ तो ऑपरेशन करना पड़ेगा। परन्तु मैंने श्रीमतीजी के सामने ही मम्मी से कह दिया कि ऑपरेशन नहीं कराना है। श्रीमतीजी ने कहा- ‘चाहे मैं मर जाऊँ?’ मैंने कहा- ‘भले ही मर जाओ, पर ऑपरेशन नहीं कराना है।’ मैं ज...

आत्मकथा भाग-2 अंश-37

गोरखपुर स्टेशन पर पहुँचकर हमने आम बाजार में स्थित ‘आरोग्य मंदिर’ के लिए रिक्शा किया और इस प्रकार दोपहर बाद लगभग 3 बजे आरोग्य मंदिर पहुँच गये। वहाँ सबसे पहले हमें डा. रहमान मिले। उन्हें अपना हाल बताकर चिकित्सा पुस्तिका बनवायी तथा भोजन आदि के निर्देश प्राप्त किये। हमारे पास जो रुपये थे, उनमें से थोड़े से रुपये हमने अपने पास रखकर शेष सभी रुपये कार्यालय में जमा कर दिये। कार्यालय प्रमुख श्री राम बालक त्रिपाठी बहुत सहयोगात्मक और सज्जन थे। हमें पास-पास चार-चार सीटों वाले कमरों में एक-एक सीट दी गयी, क्योंकि दो सीटों वाला कमरा लेना हमारी आर्थिक स्थिति के अनुसार सम्भव नहीं था, हालांकि अधिकांश खर्च बैंक से मिल सकता था। अगले दिन हमारी चिकित्सा प्रारम्भ हुई। डा. विट्ठल दास जी मोदी ने हमें विश्वास दिलाया था कि धैर्यपूर्वक चिकित्सा करने से लाभ अवश्य होगा। मैं पूरे मनोयोग से चिकित्सा करा रहा था और डाक्टर साहब के सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहा था। गर्भावस्था के बावजूद श्रीमती जी की चिकित्सा भी ठीक चल रही थी। वहाँ का भोजन बहुत सादा होता था। उबली हुई बिना मिर्च मसाले की सब्जी, मोटी रोटी, फीका द...

आत्मकथा भाग-2 अंश-36

मैं पहले लिख चुका हूँ कि आरोग्य मंदिर, गोरखपुर में अपने कानों की प्राकृतिक चिकित्सा कराने की मेरी बहुत इच्छा थी। इसीलिए मैं अपना विवाह कुछ महीने टालना चाहता था, परन्तु हमारी मम्मी इसके लिए राजी नहीं हुईं। विवाह के बाद मेरा विचार बना कि मार्च की लेखाबंदी के बाद मुझे श्रीमती जी के साथ आरोग्य मंदिर जाना चाहिए। बड़ी मुश्किल से श्रीमतीजी तैयार हुईं। तब मैंने आरोग्य मंदिर से पत्र-व्यवहार किया और अपनी पत्नी की गर्भावस्था का भी उल्लेख किया। वहाँ से उत्तर आया कि गर्भावस्था में प्राकृतिक चिकित्सा कराने में कोई कठिनाई नहीं होती है, बल्कि इससे प्रसव सामान्य होने में सहायता मिलती है और बच्चा भी स्वस्थ होता है। यह जवाब आने पर श्रीमती जी चलने को राजी हुईं थीं, हालांकि उनका प्राकृतिक चिकित्सा में बिल्कुल भी विश्वास नहीं था। (पादटीप- प्राकृतिक चिकित्सा में श्रीमती जी का कोई विश्वास आज भी नहीं है, भले ही अब मैं एक सफल प्राकृतिक चिकित्सक हूँ।) रामनवमी निकट थी। इसलिए हमने पहले अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन करके वहाँ से एक-दो दिन बाद गोरखपुर जाने का विचार किया। अयोध्या में मेरे गुरुतुल्य श्री ...